11:30 AM, 12-Jun-2026

शाम को वाराणसी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

वहीं सीएम शाम को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाकर गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह शहरी आजीविका मिशन, उद्योग विभाग समेत विभिन्न विभागों की योजना के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। यहां एक जनपद-एक व्यंजन समेत अनेक विभागों के स्टॉल भी लगेंगे।

11:17 AM, 12-Jun-2026

एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी लोकभवन में मीडिया के साथ संवाद में मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सहयोगी दल अपना दल (एस) के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर व राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार भी मौजूद रहेंगे।

11:07 AM, 12-Jun-2026

मोदी सरकार के 12 साल पर आयोजन LIVE: सीएम योगी करेंगे केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रदर्शनी का उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यूपी सरकार शुक्रवार को सभी जिलों में विश्वास, विकास व जनकल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष की उपलब्धि को धूमधाम से मना रही है। 

मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ व शाम को वाराणसी में होने वाले भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में राजग सरकार के सहयोगी दलों (अपना दल एस, सुभासपा, राष्ट्रीय लोकदल व निषाद पार्टी) के प्रमुख एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *