
यूपी में बारिश और गर्मी एक साथ चल रहे हैं।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6a2edb216df7051f660730f0″,”slug”:”up-the-state-will-experience-two-types-of-weather-with-temperatures-rising-in-some-districts-light-rain-exp-2026-06-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश में होंगे दो तरह के मौसम, कुछ जिलों में बढ़ेगा पारा; इन 13 शहरों में हल्की बारिश होने के आसार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में बारिश और गर्मी एक साथ चल रहे हैं।
– फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के गुजरने के बाद रविवार को ज्यादातर जिलों में तेज धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस बीच सोमवार को बिहार से सटे तराई व कुछ दक्षिणी जिलों में गरज चमक के आसार हैं। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बावजूद कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत कुछ दक्षिणी इलाकों में हवा में माैजूद नमी की वजह से तेज हवाएं चलने और गरज चमक के संकेत हैं।
सोमवार के लिए प्रदेश के13 जिलों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। उरई और प्रयागराज दोनों जिलों में 41.4 डिग्री और झांसी में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रविवार से अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़त आएगी। साथ ही तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी।