अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh

Updated Thu, 18 Jun 2026 10:12 AM IST

राजधानी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर पिछले पांच दिनों में दूसरी बार नाले और सीवर का गंदा पानी भर गया। शिकायत और निरीक्षण के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान न होने पर उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर निगम के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। आगे पढ़ें पूरी खबर… 


Filthy drain water floods Deputy CM Keshav Maurya residence in Lucknow no resolution despite complaints

केशव मौर्य के घर भरा नाले का गंदा पानी।
– फोटो : आर्काइव।



विस्तार

राजधानी लखनऊ में बारिश से पहले ही नाला चोक होने के कारण पिछले पांच दिन में दो बार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास के अंदर गंदा पानी भर चुका है। शिकायत के बाद भी समस्या का पूरी तरह निदान न होने से वह नाराज हैं। इस बाबत उनके कार्यालय ने पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का आवास सात कालिदास मार्ग है। पिछले एक सप्ताह में यहां कई बार नाले का पानी घर के अंदर लॉन में भर चुका है। 12 जून को जब पानी भरा था तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकालकर चली आई थी। टीम ने ये भी कहा था कि अगले दिन आकर वह समस्या का स्थायी निदान करेंगे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें