Jalaun News: कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में शनिवार शाम जहरीले कीड़े के काटने से 58 वर्षीय शर्मन अचेत हो गए। गांव तक पक्की सड़क न होने और बारिश के कारण कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील होने से परिजनों को उन्हें चारपाई पर उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा।


Elderly man carried on cot after venomous insect bite as muddy road blocks ambulance access

चारपाई बनी ‘एंबुलेंस’
– फोटो : amar ujala



विस्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में ‘विकास’ के दावों की पोल खोलती एक बेहद झकझोर देने वाली और व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में शनिवार शाम एक बुजुर्ग को जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गए। लेकिन सिस्टम की लाचारी देखिए कि आजादी के आठ दशक बाद भी गांव तक पक्की सड़क न होने और बारिश के कारण रास्ता दलदल बनने की वजह से परिजनों को तड़पते हुए बुजुर्ग को चारपाई पर लादकर पैदल ही मुख्य मार्ग तक दौड़ना पड़ा। रास्ते में स्थित एक निजी पावर प्लांट प्रबंधन की संवेदनशीलता के कारण समय पर वाहन मिल गया, जिससे बुजुर्ग की जान बच सकी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *