भूजल सप्ताह के तहत मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जल संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई तथा जल बचाने का संदेश दिया।
एसएसपी ने कहा कि “जल संरक्षण का लें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और जल शक्ति अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। यदि आज से ही जल संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास किए जाएं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण और जल के सदुपयोग का संकल्प लिया।
