सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अन्याय करेगी, दबाव बनायेगी तो दबाव नहीं चलने वाला है। सरकार पर हिटलर की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिटलर भी अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाकर विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई करवाता था। 

सोशल मीडिया और मीडिया में सादे कपड़े पहने लोगों द्वारा आन्दोलनकारियों पर लाठी चलाने की जो खबरें आ रही है वह जांच का विषय है। कहा कि सरकार इसकी सच्चाई बताएं, नहीं तो माना जाएगा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्दी पहनकर पुलिस का डंडा लेकर छात्र-नौजवानों को लाठी मार रहे हैं।

सरकार उन परिवारों की मांगों को पूरा करें

बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा लीक सरकार की गलती है। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक हम लोग सदन में आवाज उठाते रहेंगे। नीट परीक्षा लीक के बाद जिन बच्चों की जान गयी है, सरकार उन परिवारों की मांगों को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने की प्रतियोगिता चल रही है। आरोप लगाया कि पेपर लीक हो नहीं रहे, ये लीक कराये जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सवाल किया कि क्या सरकार ने पुलिस को कपड़े फाड़ने की ट्रेनिंग दी है। आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में आए छात्रों-बच्चियों के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, लाठीचार्ज किया।

जौहर विश्वविद्यालय को लेकर अखिलेश ने कहा कि इसे बचाने की मुहिम में हम सब पूरी तरह से साथ हैं। हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, हम ‘शिक्षा के मंदिर’ को बचाने के लिए देश भर से अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आएं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *