खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

2 of 6
UPSSSC PET 2026
– फोटो : AI Generated
पीईटी का विज्ञापन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने आवेदन, शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन की पूरी समय-सारिणी जारी कर दी है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए PET अनिवार्य परीक्षा है, इसलिए समय-सीमा और नियमों को ध्यान से समझना जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

3 of 6
यूपी में सक्रिय हैं चन्द्रशेखर।
– फोटो : अमर उजाला।
छोटे दलों ने शुरू की चुनावी तैयारियां
UP Assembly Elections: यूपी विधानसभा चुनावों की आहट मिलनी शुरू हो गई है। एक तरफ एनडीए का हिस्सा रही रालोद ने भाजपा के साथ बैठक की तो दूसरी तरफ चन्द्रशेखर ने प्रभारी घोषित किए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

4 of 6
रोटी पर थूककर बनाता कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
रोटी पर थूकने का VIDEO
ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में एक होटल से जुड़ा बेहद शर्मनाक और विवादित मामला सामने आया है। एक कर्मचारी द्वारा तंदूर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

5 of 6
प्रेमिका ने रेता प्रेमी का गला
– फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका ने खुद काटा प्रेमी का गला
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव अनंगपुर में पेंटर की गला रेतकर की गई हत्या की गुत्थी को अपराध शाखा डीएलएफ ने 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी प्रेमिका को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है शादी का लगातार दबाव बनाने और प्रेमी द्वारा बार-बार बात को टालने से नाराज प्रेमिका ने साजिश रचकर पेंटर की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला रीवा (हाल किराएदार गांव अनंगपुर) की रहने वाली महिला को 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया है। अदालत ने आरोपी महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
