अतीक अहमद के बेटे अवान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल अली अहमद से मिलने आ रहे थे। घटना थाना पूंछ इलाके बृहस्पतिवार सुबह की है। हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। अली को प्रयागराज के नैनी जेल से 1 अक्तूबर 2025 को झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। तभी से वह यही बंद है।




कार में सवार प्रयागराज के फटवा निवासी 28 वर्षीय अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद, 24 वर्षीय उमर पुत्र अरसद, अवान अहमद पुत्र अतीक अहमद झांसी आ रहे थे। खिल्ली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें