उरई। जालौन में तैनात एसडीएम न्यायिक एवं आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। राही ने लिखा कि यदि सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है तो संबंधित अधिकारी लिखित रूप से इसकी जानकारी दें, ताकि वह न्यायालय की शरण ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी सुरक्षा से जुड़े पत्र सार्वजनिक करने पर उन पर अनावश्यक आरोप लगाए जाते हैं। उनकी पोस्ट के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। (संवाद)
