ऑनलाइन सट्टे में रकम गंवाने के बाद एक युवक ने लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो मामला खुल गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उस पर कार्रवाई की तैयारी है।


मोंठ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद जालौन के उरई के ग्राम केथेरी निवासी युवक विकास एक ऑनलाइन सट्टा कंपनी का एजेंट है। बुधवार रात उसने बम्हरौली तिराहा के पास अपने साथ लूट होने की सूचना डाॅयल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां विकास सड़क किनारे कीचड़ में लथपथ मिला। उसने कुछ बदमाशों पर लूट करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने युवक के बयान व घटना स्थल की जांच की तो उसकी कहानी संदिग्ध लगी। पूछताछ में सामने आया कि विकास ऑनलाइन सट्टे में अब तक 2.10 लाख रुपये गंवा चुका था। बुधवार को भी वह सट्टे में 69 हजार रुपये हार गया था। पुलिस के मुताबिक बड़ी रकम हारने के बाद युवक ने पैसों के संबंध में लूट की झूठी कहानी गढ़ी व पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी सूचना दी। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विकास ने अपने रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *