-बीयू के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के आ रह अच्छे परिणाम

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के दीक्षांत समारोह के दौरान कहा, यह अच्छी बात है कि बेटियां आगे बढ़ रही हैं। बीयू में 80 फीसदी छात्राओं और 20 फीसदी मेडल छात्रों को मिले हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण का यह सुपरिणाम हैं। उन्होंने कहा, अब मुझे डर लग रहा है कि थोड़े समय के बाद कहीं पुरुष सशक्तीकरण की बात न उठने लगे।

उन्होंने कहा कि इस दौर में पिछड़ना नहीं चाहिए। विकसित भारत का निर्माण करना है, तो नशा मुक्त युवा होना चाहिए। हमारे दुश्मनों ने पंजाब जैसे प्रदेश को नशे में जकड़ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक ऐसा ढांचा और वातावरण तैयार कर रही है, जिससे राज्य के युवाओं को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी का जीवन बनारस, कानपुर और झांसी में बीता तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होंने अंग्रेजों की विस्तारवादी नीति के खिलाफ दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा था, ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’। उनके इस संकल्प, संस्कार व शिक्षा-दीक्षा से सभी छात्र-छात्राएं प्रेरणा लें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। ऐसे में स्वयं के साथ राष्ट्र के प्रति भी अपने कर्तव्यों को समझना होगा। देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *