एट। सभासद प्रतिनिधि का युवक को पीटते वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक की पत्नी ने उस पर मारपीट करने की शिकायत की थी। इसी मामले में सभासद प्रतिनिधि पहुंचा था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभासद प्रतिनिधि सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर वही जो सत्य हो

पुलिस के अनुसार घनाराम वर्मा का पत्नी सुकुमारी से विवाद हुआ था। आरोप है कि घनाराम पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। परेशान होकर सुकुमारी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सोनू निगम के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोनू घनाराम से बात करने पहुंचे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया कि घनाराम की तहरीर पर सोनू निगम को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।