झांसी। सीएम के वर्चुअल संवाद को विकास भवन सभागर में आयोजित किया गया। सीएम की तरफ से पीआरडी जवानों का वेतन भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने के साथ ही पांच लाख की कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा के बाद सभी के चेहरे खिल उठे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने बताया कि जनपद में मौजूदा समय में 789 पीआरडी जवान हैं। 1948 में गठित पीआरडी के स्वयंसेवकों को 2019 तक 250 रुपये दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता था। 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये और 2022 में बढ़ाकर 395 रुपये किया गया। 2025 में भत्ता वृद्धि फिर से की और बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया। अब पीआरडी स्वयंसेवकों का भत्ता 500 से रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया। पीआरडी जवान गौरी सिंह ने कहा कि भत्ता बढ़ने के साथ कैशलैस चिकित्सा सुविधा परिवार सहित घोषणा से राहत मिली है। वर्चुअल संवाद के दौरान विधायक जवाहर लाल राजपूत, डीएम गौरांग राठी, सीडीओ आरएस सब्बनवाड, जिला युवा कल्याण श्री प्रशांत सिंह जादौन, विशाल कुशवाहा, सुरेश कुमार पटेल, सर्वेश सिंह मौजूद रहे।
पहले नियमित ड्यूटी नहीं मिलती थी और भत्ता भी कम था पर अब लगातार ड्यूटी मिलती है। वेतन भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने के बाद से सभी जवान उत्साहित हैं। – लालाराम, पीआरडी जवान
अभी तक परिवार वालों के इलाज में सबसे ज्यादा खर्चा आता था पर पांच लाख तक के कैशलैस चिकित्सा सुविधा पूरे परिवार के लिए की घोषणा के बाद सभी को राहत मिली। – कमलेश कुमार पीआरडी
