झांसी। स्टेशन पर यात्रियों को बैक्टीरिया फ्री शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए झांसी मंडल की टंकी और वाटर कूलरों के अलावा पानी की टोटियों को ”टैंक टू टैप” प्रणाली से जल्द लैस किया जाएगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पांच टंकियों से अभी पानी की सप्लाई की जाती है।

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर करीब 65,000 यात्रियों का रोजाना आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों को पीने के लिए सभी प्लेटफार्म पर नल लगे हुए है। इसके अलावा ठंडा पानी के लिए वाटर कूलर लगे हुए है। करीब 46.7 लाख पानी की रोजाना की खपत है। कैग रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल को सवाल उठने के बाद से अब झांसी रेल मंडल ने भी नई तकनीक का इस्तेमाल कर यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अब जल्द ही नल की टोटियों को ”टैंक टू टैप” वाटर फिल्ट्रेशन डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके तहत मुख्य स्टोरेज से लेकर यात्रियों के गिलास तक पहुंचने वाले पानी को दूषित तत्वों से मुक्त रखा जा सकेगा। इसके अलावा कई वर्ष पुरानी, काई या जंग लगी टंकियों को हटाया जाएगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को पानी उपलब्ध होगा।

पांच टंकियां, 604 किलोलीटर क्षमता

स्टेशन पर पानी की लगातार सप्लाई के लिए पांच टंकियां बनी हुईं हैं। इनकी कुल क्षमता 604 किलोलीटर है। इनमें एक आरसीसी अंडर ग्राउंड टैंक की क्षमता 275 किलोलीटर, न्यू आरसीसी टैंक 110 किलोलीटर, पुराना आरसीसी टैंक नौ किलोलीटर और न्यू आरसीसी टैंक सी91 की 110 किलोलीटर क्षमता है। इसमें 275 किलोलीटर के टैंक से स्टेशन की बिल्डिंग पर पानी पहुंचाया जाता है। न्यू आरसीसी टैंक सी 91 से सभी प्लेटफार्म पर पानी पहुंचता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *