{“_id”:”6a875f9cfc0e9626120d4ca3″,”slug”:”e-rickshaw-overturns-on-highway-two-in-critical-condition-jhansi-news-c-420-1-ban1001-11507-2026-08-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: हाईवे पर पलटा ई-रिक्शा, दो की हालत गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर निमोनी तिगैला के पास सवारियों से भरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गढ़मऊ निवासी रामाधार अरजरिया अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा से मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहे थे। निमोनी तिगैला के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में भारती देवी और ज्योति को गंभीर चोटें आईं है, जिन्हें मेडिकल भेजा गया है। सूचना बंगरा चौकी प्रभारी शिव शंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। संवाद
