लखनऊ। सनातन रक्षा संगठन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गोमूत्र और गोवंश को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज से जनभवन चौराहे तक प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने बताया कि अखिलेश अगर वास्तव में सनातन को मानते हैं तो मथुरा में कृष्ण मंदिर के पुनरुद्धार के लिए सामने आएं। अयोध्या भगवान राम मंदिर के तर्ज पर मथुरा में भी भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। ज्ञापन में मामले की विधिक जांच कराने और जांच में वक्तव्य को कानून के तहत दंडनीय पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर अखिलेश सिंह, शैलेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते सनातन रक्षा संगठन के लोग।

प्रदर्शन करते सनातन रक्षा संगठन के लोग।

प्रदर्शन करते सनातन रक्षा संगठन के लोग।

प्रदर्शन करते सनातन रक्षा संगठन के लोग।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *