झांसी। अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुल फंड की खास पहल पर शनिवार को होटल रीजेंटा में ‘स्त्री शक्ति समृद्धि’ कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के वाइस प्रेसीडेंट और यूपी, उत्तराखंड के जोनल सेल्स हेड धीरज डीन ने कहा कि म्यूचुअल फंड में निवेश को जितना समय देंगे, मुनाफा उतना बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था में लगभग सात गुना इजाफा होने की संभावना है। साथ ही अगले 21 वर्षों में भारत की प्रति व्यक्ति आय भी डेढ़ लाख हो जाएगी। पिछले 26 वर्षों से सेंसेक्स में हर साल 11 से 12 फीसदी का इजाफा हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि यही निवेश का सही समय है। धीरज डीन ने एसआईपी, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एसआईपी में हर महीने नियमित रूप से पैसा निवेश किया जाता है। एसटीपी में पैसा एक फंड से दूसरे फंड में ट्रांसफर होता है और एसडब्ल्यूपी में आपके निवेश से हर महीने तय रकम बाहर निकाली जाती है।

निवेश नहीं करेंगे, तो आर्थिक रूप से रहेंगे कमजोर

डीन ने कहा कि निवेश नहीं करेंगे, तो आर्थिक रूप से कमजोर होते जाएंगे। आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ भी रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं के सवालों के जवाब भी दिए। संचालन शिक्षाविद डॉ. नीति शास्त्री ने किया। इस दौरान केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के सेल्स मैनेजर विनीत पांडेय, रजनी गुप्ता, मणिकर्णिका वुमेन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी, प्रेसिडेंट ओमनी राय, तमन्ना राय, मोक्षा श्रीवास्तव, सीमा राजपूत आदि मौजूद रहीं।

निवेश से पहले ट्रेंड जानना जरूरी : नगर आयुक्त

मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने कहा कि वित्तीय सुरक्षा अहम विषय है। आय, बचत और निवेश, ये तीन अलग-अलग श्रेणियां हैं। हर किसी को एक से दूसरी श्रेणी में जाने में समय लगता है। ऐसे कार्यक्रमों से निवेश की सही राह मिल पाती है। निवेश से पहले ट्रेंड (रुझान) जानना जरूरी है। महिलाएं बचत करती हैं, तो पूरे परिवार की बचत होती है। उन्होंने अपील की कि कार्यक्रम से जो भी सीखकर जाएं, वो दूसरी महिलाओं से भी साझा करें।

ये बोलीं महिलाएं

…………………..

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए वित्तीय जागरूकता, निवेश की समझ और भविष्य के लिए बेहतर वित्तीय योजना को लेकर अहम बातें सीखने को मिलीं। कार्यक्रम प्रेरणादायक रहा।

– तिष्या अग्रवाल, एचआर मैनेजर, राइज इंक्यूबेशन सेंटर।

कार्यक्रम का अनुभव शानदार रहा। महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता, निवेश प्रति जागरूकता और बेहतर आर्थिक योजना से जुड़ी अहम जानकारियां विशेषज्ञ की ओर से दी गईं।

– सारिका अग्रवाल, लायंस क्लब झांसी युवराज।

नारी, शक्ति, समृद्धि कार्यक्रम में निवेश से जुड़ी अहम जानकारियां मिलीं। इस तरह के कार्यक्रमों का लगातार आयोजन होते रहना चाहिए। इससे निवेश को लेकर जागरूकता आती है।

– अंतिम झा, परमार्थ समाजसेवी संस्था।

कई लोग नुकसान होने के डर से निवेश नहीं करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से किए गए सवालों में भी यह बात उठी, लेकिन विशेषज्ञ ने जिस तरह से शंकाओं का समाधान किया, उससे आत्मविश्वास बढ़ा है।

– किरन साहू।

निवेश करने से पहले सही सलाह मिल जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। आज के कार्यक्रम में म्यूचुअल फंड में निवेश की जो बारीकियां समझाई गईं, उससे कई महिलाओं का रुझान इस ओर बढ़ेगा।

– विनीता अग्रवाल।

अब तक म्यूचुअल फंड में निवेश करने से डर लगता था लेकिन कार्यक्रम में मिली जानकारी के बाद अब इसमें निवेश करने का मन बनाया है। कई और महिलाओं को भी इस संबंध में जागरूक करूंगी।

– संगीता जोशी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *