नवागत एसएसपी विकास कुमार ने शनिवार देर रात कार्यभार संभाल लिया। अभी वह बलरामपुर एसपी थे।




देर-रात झांसी पहुंचने पर एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी रामवीर सिंह, सीओ सदर प्रिया सिंह समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विकास कुमार वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार के भोजपुर के मूल निवासी विकास ने इलेक्टि्रक एवं कम्यूनिकेशन ब्रांच से बीटेक किया है। उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जीरो टालरेंस नीति के मुताबिक ही आगे भी काम होगा। उन्होंने साइबर सुरक्षा में तकनीकी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *