आटा। झांसी-कानपुर रेलखंड पर भभुआ-आटा-उसरगांव मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 190 मंगलवार से दो दिन के लिए बंद रहेगी। रेलवे की ओर से क्रॉसिंग पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक फाटक बंद रहेगा। क्रॉसिंग बंद होने से भभुआ, पिपरायां, अकबरपुर, इटौरा समेत आसपास के गांवों के करीब पांच हजार ग्रामीण प्रभावित होंगे। उन्हें पांच किमी का सफर काटना पड़ा।

भभुआ रेलवे क्रॉसिंग ग्रामीणों के लिए हाईवे, तहसील कालपी और आटा थाने तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता है। खासकर भभुआ और पिपरायां के ग्रामीण रोजाना इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। फाटक बंद होने पर उन्हें दूसरे रास्तों से जाना पड़ेगा। आटा होकर तहसील जाने में करीब पांच से छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे लोगों को समय के साथ वाहन का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ेगा।

क्रॉसिंग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। अनुरक्षण कार्य के दौरान इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। रेलवे ने आवागमन के लिए आटा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 189 और जोल्हूपुर गेट संख्या 194 का विकल्प रखा है, लेकिन दोनों रास्तों से दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

बोले लोग

हाईवे पहुंचने का सबसे सुगम रास्ता

भभुआ निवासी आशीष कुशवाहा ने बताया कि रेलवे फाटक से निकलते ही हाईवे तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। ग्रामीणों के लिए तहसील, थाना और बाजार जाने का भी यही सबसे कम दूरी वाला रास्ता है। दो दिन फाटक बंद रहने से रोजाना आने-जाने वालों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

अकबरपुर के दीपेंद्र भास्कर ने बताया कि आटा थाना और हाईवे से झांसी-कानपुर जाने के लिए भभुआ रेलवे क्रॉसिंग से होकर निकलते हैं। फाटक बंद होने से आटा रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाना पड़ेगा। आटा रेलवे क्रॉसिंग बार-बार फाटक बंद होता है, जिससे वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के चलते भभुआ रेलवे क्रॉसिंग 190 को मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद किया जा रहा है। वहीं बुधवार को भी इसी समय पर फाटक बंद रहेगा। इस दौरान आटा और जोल्हूपुर फाटक से लोग गुजरें। – सैयद मुहम्मद तल्हा आरिफ, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ)

फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर

फोटो – 10 दीपेंद्र भास्कर– फोटो : Police

फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर

फोटो – 10 दीपेंद्र भास्कर– फोटो : Police



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *