लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को चौक में लाला लाजपत राय फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया। यह पार्क लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) ने मिलकर विकसित किया है। शहरवासियों को हरियाली, सुगंध और सुकून से भरा एक नया सार्वजनिक स्थल मिला है। इस अवसर पर करीब 43 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ।

पार्क परिसर में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक शहर केवल चौड़ी सड़कों, मॉल और बड़ी इमारतों से नहीं बनता। शहर तभी सही मायने में आधुनिक कहलाता है, जब वहां पर्याप्त खुले स्थान, पार्क, खेल के मैदान और हरियाली हो। उन्होंने कहा कि किसी पार्क को महापुरुष के नाम से जोड़ने का उद्देश्य सिर्फ नामकरण नहीं है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और संघर्ष से परिचित कराने का माध्यम है। लाला लाजपत राय देशवासियों में स्वाभिमान और राष्ट्रवाद की चेतना जगाने वाले महान देशभक्त थे, जबकि भगत सिंह युवा भारत की ऊर्जा, साहस और क्रांतिकारी चेतना के प्रतीक थे। दोनों पीढ़ियों का संगम राष्ट्र निर्माण का संदेश देता है।

आधुनिक शहर की परिकल्पना

राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्क लोगों को सुकून देने के साथ समाज को भी जोड़ते हैं। लखनऊ में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। आबादी बढ़ने के साथ निर्माण कार्य भी बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रकृति और कंक्रीट में संतुलन आवश्यक है। शहर में बेहतर सड़क, कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ हरित क्षेत्र भी बढ़ने चाहिए।

बौद्धिक नक्सलवाद पर चेतावनी

राजनाथ सिंह ने बौद्धिक नक्सलवाद के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उन शक्तियों के प्रति सावधान किया जो सामाजिक विभाजनों का लाभ उठाती हैं। ये शक्तियां देश को कमजोर करने का प्रयास करती हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसी प्रवृत्तियां दीमक की तरह काम करती हैं। उन्होंने नागरिकों से भारत को अर्थव्यवस्था, ज्ञान और विज्ञान में विश्व में अग्रणी बनाने का आह्वान किया।

चंदन का पौधा रोपा, दिखाई विभाजन की त्रासदी

कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चंदन का पौधा रोपा। फ्रेगरेंस पार्क में एनबीआरआई ने विभिन्न प्रकार के सुगंधित और औषधीय पौधे लगाए हैं। इससे यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए हरित, सुगंधित और स्वास्थ्यवर्धक स्थल बनेगा। इस दौरान भारत विभाजन की 80 वर्ष पुरानी मानवीय त्रासदी पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसमें विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले परिवारों का संघर्ष दर्शाया गया था। रक्षा मंत्री ने विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए परिवारों के सदस्यों, जैसे पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और जसवंत कौर को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद बृजलाल, संजय सेठ, उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, उमेश द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक तोमर, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा, एनबीआरआइ के वैज्ञानिक डॉ. शरद श्रीवास्तव आदि।

फ्रेगरेंस पार्क और इसका लोकार्पण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *