रानीपुर। नगर में गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह प्रथम पूज्य भगवान गणपति की मूर्तियां विराजमान हुईं तथा दिनभर जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान गणेश का पूजन किया। चूड़ामणि परिवार के द्वारा हर वर्ष की भांति भगवान गणेश की प्रतिमा रखी गई है। जहां श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान गणेश का पूजन किया। अंशुल महाराज के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन कराया गया। आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर ओम प्रकाश सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, अवधेश श्रोत्रिय, दीपक सेन, राजू सोनी, मुन्ना लाल, कपिल सोनी आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार मोहल्ला गुदरी में अध्यापक घनेंद्र सिंह तोमर की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजन किया तथा प्रसाद वितरण हुआ। वहीं पुलिस चौकी के पास हुकुम चंद सोनी, टिंकू गुप्ता, सुनील खरे, आदि की ओर से गणेश प्रतिमा रखी गई तथा भगवान गणेश की आरती हुई। बताया गया कि गणेश चतुर्थी से नौ दिन तक भगवान की प्रतिमा पंडालों में विराजमान होती है जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ सेवा करते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *