UP Shraddha’s attitude remains undiminished; as she headed toward the police station, she was seen waving her

हाथ हिलाकर जाती दिखी श्रद्धा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह हजरतगंज कोतवाली में दाखिल होते समय हाथ हिलाती नजर आ रही है। उसके इस अंदाज की तुलना रैंप वॉक के दौरान शो-स्टॉपर के हाथ हिलाने से की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद गाड़ी में बैठने को लेकर भी श्रद्धा का रवैया चर्चा में है।


दरअसल, नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को पुलिस बुधवार को लेकर लखनऊ पहुंची। तीनों को हजरतगंज कोतवाली लाया गया।  जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।मेडिकल जांच के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोतवाली में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि श्रद्धा पुलिस से बचने के लिए बुर्के में रहती थी, टैक्सी का इस्तेमाल करती थी और किसी एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं रुकती थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा गाड़ी में पीछे बैठने से मना कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह आगे की सीट पर बैठना चाहती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे बैठाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *