उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। शनिवार को मुंबई, गोरखपुर और गुजरात की ओर से आने वाली सात ट्रेनें एक से आठ घंटे से अधिक की देरी से उरई पहुंचीं।

मुंबई से बनारस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04225) सबसे ज्यादा आठ घंटे 29 मिनट की देरी से पहुंची। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली दैनिक स्पेशल (01079) चार घंटे 39 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दैनिक स्पेशल (01080) पांच घंटे देरी से आई। उधर, उधना जाने वाली स्पेशल (09094) दो घंटे 28 मिनट, अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19165) दो घंटे 17 मिनट लेट रही।

इसी तरह उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल (04156) चार घंटे 36 मिनट और चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22075) एक घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची। देरी के कारण कई यात्रियों को रात तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *