झांसी। वार्ड 39 बाहर दतिया गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पोलिंग बूथ पर बीएलओ की अनुपस्थिति और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी न मिलने का आरोप पार्षद राजेश्वरी तिवारी ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र देकर शिकायत की है।

पार्षद ने कहा कि वार्ड के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पोलिंग बूथ पर बीएलओ उपलब्ध नहीं हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को मतदाता सूची और निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने नाम और मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है।

उन्होंने जब बीएलओ सुपरवाइजर से वार्ड की मतदाता सूची के बारे में जानकारी मांगी और पूछा कि मतदाता सूची कहां उपलब्ध है, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बजाय उन्हें तहसील जाकर जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा गया। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *