झांसी। बबीना ब्लॉक के जनकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पांचवीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बीएसए जितेंद्र कुमार गौड़ ने लापरवाही बरतने के आरोप में विद्यालय की सहायक अध्यापिका रंजना पटैरिया को निलंबित कर दिया। घटना के समय विद्यालय का प्रभाव उनके पास ही था। वहीं, शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

28 अक्तूबर को विद्यालय के कक्षा पांच के छात्र अमन अहिरवार और गौरव को शिक्षा मित्र रामबाबू ने हवा भरने का पंप लेने के लिए गांव भेजा था। दोनों छात्र साइकिल से गांव जा रहे थे। विद्यालय से करीब 200 मीटर दूर जाने पर ही ट्रैक्टर ने दोनों छात्रों को कुचल दिया। हादसे में अमन की मौत हो गई, जबकि गौरव घायल हो गया। इस घटना के बाद बीएसए ने दो सदस्यीय कमेटी से मामले की जांच कराई। कमेटी ने प्रभारी के तौर पर रंजना पटैरिया की लापरवाही मानी गई। बीएसए ने आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें