गुरसराय। नगर के मातवाना मोहल्ले में रविवार को एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पूनम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पूनम के पति राधेश्याम खटीक ने उसके पेट में कथित तौर पर चाकू मारा। इस घटना में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में पूनम ने थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी को बताया कि उसके पति ने उसे चाकू मारा है। महिला की हालत बिगड़ने और बेहोश होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी प्रतीक्षित है।

थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के अनुसार महिला ने बताया कि उसे उसके पति ने चाकू मारा है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *