मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी महिला ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 17 मई 2025 को उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ससुरालियों द्वारा उसे दहेज में 10 लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि तीन मई 2026 को देवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
