मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरसराय रोड पर नीलम ढाबा के पास एक युवक ने कमरे के अंदर छत के कुंदे के सहारे गले में फंदा कसकर जान दे दी। कमरे से बदबू आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बख्तर निवासी बद्री प्रसाद ने थाने में सूचना दी कि उनका 37 वर्षीय पुत्र दीपक अहिरवार नीलम ढाबा के पास गुरसराय रोड पर किराए के कमरे में रहता था। शनिवार को जब लोगों ने कमरे से तेज बदबू महसूस की तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दीपक का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक दीपक पिछले 15 वर्षों से मऊरानीपुर में ही रहकर जीवनयापन कर रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। जिसके कारण वह घर पर बिल्कुल अकेला था। शव से उठ रही तेज दुर्गंध को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आत्महत्या की घटना लगभग 3-4 दिन पुरानी है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मऊरानीपुर थाने के उपनिरीक्षक दिनेश गिरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *