बंगरा। ग्राम पलरा में शनिवार शाम करीब चार बजे एक 40 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान धनती पुत्री रामानंद कुशवाहा के रूप में हुई है। धनती पिछले 20 वर्षों से अपने मायके पलरा में रह रही थीं। घटना की सूचना पर ग्रामीण और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी बंगरा राजेश प्रसाद, नायब तहसीलदार कामनी भट्ट और लेखपाल आदर्श कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *