
Jhansi Lawyer-Police Clash
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6ae71cac5d1b4ee9e004eb61″,”slug”:”jhansi-lawyer-police-clash-cctv-shows-lawyers-pushing-cop-and-sub-inspector-police-release-footage-2026-11-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी में गरमाया वकील-पुलिस विवाद: दरोगा और सिपाही से धक्कामुक्की करती दिखी अधिवक्ताओं की भीड़, सीसीटीवी जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jhansi Lawyer-Police Clash
– फोटो : वीडियो ग्रैब
झांसी के नवावाद थाने में चार अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अधिवक्ता-पुलिस विवाद और गहरा गया है। शनिवार को पुलिस ने घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज जारी किए। इनमें दो फुटेज में अधिवक्ताओं की भीड़ उपनिरीक्षक मोहित कुमार और सिपाही भूपेंद्र के साथ धक्कामुक्की करती नजर आ रही है।
वहीं, तीसरे फुटेज में कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह के कक्ष में अधिवक्ता रोमेश अग्रवाल और विनय के बीच बातचीत का दृश्य है। उधर, प्रशासनिक न्यायमूर्ति समित गोपाल के साथ हुई बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भी ये फुटेज दिखाए।
कोतवाली प्रभारी के कक्ष का 26 सेकेंड का फुटेज बुधवार शाम 7:12 बजे का है। इसमें कोतवाली प्रभारी अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अधिवक्ता रोमेश अग्रवाल उनके कक्ष में प्रवेश करते हैं।