कोंच। ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अचानक कुत्ता सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई भी बाइक से गिर गया। दोनों रावतपुरा धाम दर्शन करने जा रहे थे।


रविवार शाम सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम जुगियापुर निवासी शिवमोहन उर्फ भूरे (21) ममेरे भाई प्रिंस कुशवाहा निवासी हिम्मतपुर के साथ बाइक से रावतपुरा धाम जा रहा था। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवासा के पास वह ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। शिवमोहन ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों को तत्काल नदीगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवमोहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *