
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6ae8f0b7029a99b6bb0d5e48″,”slug”:”farmers-work-stalled-due-to-the-transfer-of-the-lekhpal-village-revenue-official-jhansi-news-c-420-1-mot1006-14987-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: लेखपाल का ट्रांसफर होने से किसानों के काम अटके”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रानीपुर। तहसील के मौजा गुढ़ा और बम्हौरी सुहागी के किसान राहत पोर्टल आईडी न बदलने से परेशान हैं। पूर्व लेखपाल संतोष वर्मा का स्थानांतरण हो गया है। लेकिन राहत पोर्टल आईडी अभी भी उनके पुराने पासवर्ड पर चल रही है। इन मौजों का अतिरिक्त कार्यभार लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार को दिया गया है। नए लेखपाल पुष्पेंद्र के पास पोर्टल पासवर्ड नहीं है। इस कारण किसानों के मुआवजा संबंधी प्रपत्र जमा नहीं हो पा रहे हैं। किसान मुआवजा पाने की उम्मीद में हर रोज तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। तहसील मऊरानीपुर की नायब तहसीलदार कामिनी भट्ट ने समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने किसानों को हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया है। संवाद