दतिया। प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ जा रहा करीब 200 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी मावा जब्त किया। यह मावा मिल्क केक के रूप में प्रसाद के लिए बेचा जाना था। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन एवं एसडीएम सेवढ़ा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। मावा परिवहन में इस्तेमाल वाहन के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
