Illegal firecrackers worth 45,000 seized; one arrested



दतिया। सोमवार को अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहा। थाना भांडेर पुलिस ने सरसई रोड पर कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। पुलिस ने भटनागर मैरिज गार्डन के पास से जयजयराम गुप्ता को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 45 हजार रुपये कीमत के पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जांच में आरोपी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें