UP: Two sisters from Lucknow trapped in an avalanche on the Kedartal trek; family members reach Uttarkashi

हिमस्खलन (फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद

विस्तार

केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन में फंसने वाले पर्वतारोहियों में लखनऊ के गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी हैं। मंगलवार को भाई अतुल वर्मा परिजनों के साथ उन्हें ढूंढने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। वह सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे हैं।


अतुल वर्मा ने बताया कि वर्तिका फ्रीलांसर इन्फ्लुएंसर और दीपिका निजी कंपनी के लिए ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती हैं। दोनों बहनों को ट्रैकिंग का शौक था और वह नेपाल और भारत में कई जगह ट्रैकिंग कर चुकी हैं। दो माह पूर्व दोनों फूलों की घाटी सहित हेमकुंड साहेब की ट्रैकिंग करके लौटी थीं।

एक साल पहले अतुल वर्मा और उनकी दोनों बहनों ने दोस्तों के साथ उत्तरकाशी के मोरी के केदारकांठा पर ट्रैकिंग की थी। अतुल ने बताया कि वह दोनों बहनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद के साथ उत्तरकाशी आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *