
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6aeabd8e7385c37cdd0f1308″,”slug”:”jalaun-accident-on-bundelkhand-expressway-truck-stuck-in-bridge-catches-fire-driver-burns-to-death-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, पुल में फंसा ईंटों से लदा ट्रक, आग से चालक जिंदा जला, पहचान मुश्किल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala
जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हो गया। छिरिया मलकपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम सहाव के पास किलोमीटर 209 पर ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के बीच फंस गया। कुछ ही देर में ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने आग बुझने के बाद ट्रक से शव बरामद किया, लेकिन वह इतनी बुरी तरह जल चुका था कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब तीन बजे के बाद हुआ। ट्रक औरैया की ओर से चित्रकूट की तरफ जा रहा था। आशंका है कि चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटता हुआ पुल के बीच बने संकरे हिस्से में जाकर फंस गया। इस दौरान ट्रक बिजली की केबलों से भी टकराया, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।