चिरगांव। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गल्ला मंडी के पास चिरगांव निवासी नीलम ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2025 को दतिया जिले के पंचशील नगर निवासी अंशुल दांगी के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें 25 लाख रुपये के साथ जेवरात और अन्य सामान दिया था।
आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालीजन कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करते थे। 25 दिसंबर 2025 को विदा कराने आए ससुरालियों ने 15 लाख रुपये और स्कार्पियो गाड़ी की मांग की। पिता के असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि चार अगस्त को पति अंशुल ने मारपीट की और ससुरालियों ने उसके जेवर उतरवा लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अंशुल दांगी, सास उर्मिला, बड़ी सास विमला, ननद गीता, ननद खुशबू, रामजीशरण दांगी, राजेंद्र सिंह दांगी, अरविंद दांगी और राघवेंद्र दांगी निवासी दतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
