
भ्रष्टाचार के विरोध मे तहसीलदार को ज्ञापन सौपते किसान यूनियन के पदाधिकारी ।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6aeb9beeb796cd8bcd0bf35b”,”slug”:”allegation-of-demanding-a-25-to-50-percent-commission-on-compensation-moth-news-c-316-1-gar1001-102892-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: मुआवजे में 25 से 50 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भ्रष्टाचार के विरोध मे तहसीलदार को ज्ञापन सौपते किसान यूनियन के पदाधिकारी ।
गरौठा। किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे में बड़े पैमाने पर कथित कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार अमृतलाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तहसील में दलालों के माध्यम से हो रही कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने की मांग की।
यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ लेखपाल और राजस्व कर्मचारी दलालों के साथ मिलकर 25 से 50 फीसदी तक कमीशन मांग रहे हैं। कमीशन न देने वाले किसानों को राहत राशि से वंचित किया जा रहा है। यूनियन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीब किसानों को उनका पूरा हक नहीं मिला तो संगठन विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।