झांसी। बड़ागांव गेट बाहर स्थित श्री परुआ हनुमान मंदिर में पंडित अविनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि आठ नवंबर दीपावली को प्रात: 4:30 बजे श्री हनुमान जी के प्राकट्य उत्सव की महाआरती, संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। इससे पहले छह नवंबर को मंदिर में भगवान का मनमोहक शृंगार किया जाएगा। बैठक में केसी साहू, विनीत कुमार, मोहित मिश्रा, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद


————

बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर लगे रोक

झांसी। बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बड़ाबाजार स्थित रामलीला मंच पर बैठक हुई। इसमें मानिक चौक, बड़ाबाजार, गंधीगर का टपरा, बिसाती बाजार, सुभाष गंज आदि प्रमुख बाजारों में चार पहिया एवं तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक पीके उपाध्याय, बंटी दुबे, अमरनाथ गुप्ता, सुभाष चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *