लखनऊ। दिवाली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए लोग लखनऊ आने के लिए शेयरिंग टैक्सियों का भी सहारा ले रहे हैं। दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पटना, देहरादून से लखनऊ के लिए अब तक 430 बुकिंग हो चुकी हैं। एप और वेबसाइटों से टैक्सी की बुकिंग की जा रही है।

ट्रैवल एजेंट आतिफ ने बताया कि त्योहारों पर शेयरिंग टैक्सी की मांग बढ़ जाती है। दिल्ली से लखनऊ की शेयरिंग टैक्सी का किराया 17,114 रुपये है। फोर सीटर हैचबैक व सेडान कारों का किराया 6542 व छह सीटों वाली कार का किराया 11,682 रुपये है। इनोवा का किराया 17,114 रुपये है। टैक्सी में दिल्ली से लखनऊ की करीब 550 किलोमीटर की दूरी सात से आठ घंटे में तय हो जाती है।

आतिफ ने बताया कि देहरादून से लखनऊ की शेयरिंग टैक्सी की भी बुकिंग जोरों पर है। डिजायर व इटियोस का किराया 11,000, अर्टिगा का 14,500 रुपये तक और इनोवा का 24,500 रुपये है। करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करने में दस घंटे लग रहे हैं। इसी तरह पटना से लखनऊ के बीच की 520 किलोमीटर की दूरी टैक्सी से पूरी करने में आठ घंटे लग रहे हैं। वैगनआर, इटियोस का किराया 5500 से 9300 रुपये के बीच है। डिजायर का 8700 और इनोवा का किराया 12,900 रुपये तक पहुंच गया है। जयपुर से लखनऊ के लिए छोटी शेयरिंग टैक्सी का किराया 7500 रुपये तक, इनोवा का 12,150 रुपये है। चंडीगढ़ से लखनऊ की शेयरिंग इटियोस व डिजायर की बुकिंग 8500 से 13,500 रुपये के बीच में हो रही है। अर्टिगा का किराया 16,650 रुपये तक व इनोवा का 22,500 रुपये है। करीब 800 किलोमीटर की दूरी शेयरिंग टैक्सी 12 घंटे में तय कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *