
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6aedb01560fcfb840300619c”,”slug”:”theft-of-six-crore-rupees-from-a-bullion-trader-in-mauranipur-solved-2026-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी: मऊरानीपुर में सराफा कारोबारी के छह करोड़ की चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र से एक गिरफ्तार; बैग लेकर भागे थे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के मऊरानीपुर बस स्टैंड पर अमृतसर के सराफा कारोबारी गुरकीरत सिंह के करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी से भरे दो बैग चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मऊरानीपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.40 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, चोरी की रकम में से अलग-अलग बैंक खातों में जमा 17.06 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।