{“_id”:”6aef571dcfdefea73404dcdb”,”slug”:”up-akhilesh-attacks-cm-s-ayodhya-visit-says-he-didn-t-say-anything-about-the-abusive-words-used-against-ram-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सीएम के अयोध्या दौरे पर अखिलेश का हमला, कहा- राम के पिता के बारे बोले गए अपशब्द पर कुछ नहीं कहा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या का राजनीतिक पर्यटन करनेवालों ने भगवान राम के पिता के बारे में अपशब्द कहनेवालों पर कुछ बोला या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि इनका प्रभाव इतना कम हो गया है कि बोलने की हिम्मत ही नहीं हुई। इतने कमज़ोर होकर विदा होना अच्छा नहीं।
उठाया चंदा चोरी का मामला
एक और पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा- ‘अयोध्या वाले माननीय मुख्यमंत्री जी से पूछ रहे हैं कि चढ़ावा-चंदा-दान चोरी के मामले में “दूध का दूध, पानी का पानी” कब होगा? होगा भी या नहीं होगा? हमने तो पहले ही इस मामले में कहा था कि जाँच की लीपापोती का परिणाम निकलेगा। शाख को माफ़ी, फुनगी को फाँसी!राम मंदिर के धर्म-धन चोरी के मामले में यही हुआ है। यहां सरगना अभी भी बरक़रार है और उनके सेवक गिरफ़्तार हैं। ‘अयोध्या भाजपा के भ्रष्टाचार से प्रताड़ित, दुख, अपमानित’ है। अयोध्या की तो पूरी नगरी ही ‘पीडीए’ बन गई है। विधानपरिषद में वाराणसी में भाजपा को डबल ज़ीरो मिला है, अयोध्यावासी विधानसभा में भाजपा का स्कोर पाँच ज़ीरो करके हमेशा के लिए विदा कर देंगे।
अखिलेश यादव पर किया था हमला
सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि सुनने में आया है कि कुछ लोग अयोध्या आना चाहते हैं। लेकिन अयोध्या आने से पहले वह साधु संतों से माफी मांग लें। यह वही लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलावाई थीं।
