Crowds swarmed the station; unreserved passengers boarded reserved coaches.

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करते&nbsp

झांसी। दिवाली के अवसर पर शनिवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। सामान्य कोचों के साथ आरक्षित कोचों में भी अनारक्षित टिकट वाले यात्री सफर कर रहे थे। रेलवे का अनुमान है कि करीब एक लाख यात्रियों ने स्टेशन से आवागमन किया।


त्योहार के कारण छात्र-छात्राएं और नौकरीपेशा लोग अपने घरों को जा रहे थे। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो-तीन और चार-पांच पर काफी भीड़ रही। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों ने अनारक्षित टिकट से यात्रा की। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक लाख यात्रियों ने आवागमन किया। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए 57 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से 22 विशेष रेलगाड़ियां दिवाली के लिए संचालित की गई हैं।

सुरक्षा और निगरानी

ये ट्रेनें यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, गोरखपुर, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों तक ले जाएंगी। सूरत, प्रयागराज, कानपुर, पटना, हावड़ा, उदयपुर और दरभंगा भी इनमें शामिल हैं। मंडल के स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ सघन चेकिंग कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। ट्रेनों में पटाखे और ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन की जांच हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *