मऊरानीपुर। दिवाली के पावन पर्व पर मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ है। इसी बीच मिठाई की तौल में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि दुकानदार मिठाई तौलते समय डिब्बे के साथ उसका ढक्कन भी तराजू पर रख रहे हैं। इससे ग्राहकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 500 ग्राम मिठाई खरीदने पर डिब्बे समेत तौलने से वास्तविक मिठाई करीब 400 ग्राम ही निकलती है। इस तरह ग्राहकों को प्रति आधा किलो मिठाई पर लगभग 100 ग्राम का चूना लग रहा है। बाट माप अधिकारी उमेश ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। मिठाई के वजन के साथ डिब्बे की तौल की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
