Up CM Yogi Adityanath Criticizes Congress For Bangladesh News in Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ के हजरतगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में जो हुआ था, वही अब पाकिस्तान में हो रहा है, वही बांग्लादेश में हो रहा है जो पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। 

Trending Videos

उस समय 10 लाख हिंदुओं को एक साथ मार दिया गया था और आज भी वही आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और वही बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। इतिहास की इन गलतियों से हम कब सबक लेंगे। 

उन्होंने कहा कि विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। विभाजन की त्रासदी फिर नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की चिंता की। जाति के नाम पर विभाजन की कोशिश हो रही है। 

बांग्लादेश में आज वही हो रहा है, जो 1947 में हुआ था। पाकिस्तान के जैसे हालात हैं, उसका विलय भारत में होना तय है। बांग्लादेश में हिंदू जान की गुहार लगा रहे हैं। बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कोई कुछ नहीं बोल रहा है। भारत में कुछ लोगों के मुंह सिले हुए हैं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के आत्मीय भाव से परिचित कराने वाली हमारी भारत मां को आज ही के दिन, वर्ष 1947 में निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए विभाजन की त्रासदी की ओर ढकेला गया था। 

सीएम ने लिखा कि यह मात्र देश का विभाजन नहीं, बल्कि मानवता का विभाजन था। इस अमानवीय निर्णय से असंख्य निर्दोष नागरिकों को अपने प्राण गंवाने पड़े, विस्थापन का दंश झेलना पड़ा, यातनाएं सहनी पड़ीं। इस अमानवीय त्रासदी में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों को आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विनम्र श्रद्धांजलि!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें