संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:29 AM IST

कदौरा। युवक ने बरामदे की बीम पर लगे कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के इकौना के मजरा निधान डेरा निवासी धीरज (34) का रविवार रात किसी बात पर परिवार के लोगों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर के बरामदे की बीम से रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसे उतारकर सीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक शराब का लती था। आएदिन परिजनों से पैसों की मांग करता था। जिससे घर में विवाद होता था। उसकी मौत से पत्नी रामचमेली सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
