संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:35 AM IST

कुठौंद। संदिग्ध हालात में युवक का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोगों ने शव फंदे पर लटका देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
थाना क्षेत्र हाजीपुर गांव निवासी कप्तान चौधरी (30) का शव सोमवार को गांव के बाहर तालाब के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो शव देख खलबली मच गई। परिजनों ने बताया कि युवक देर रात बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल आया था। उसकी दो बेटियां हैं, उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष केपी सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लले भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
