
सांसद को मांग पत्र देते प्रतिनिधि मंडल।
अमेठी सिटी। गौ सांसद राकेश तिवारी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ रविवार को सांसद किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि गांवों से लेकर शहर तक निराश्रित गोवंश टहल रहे हैं। लोग निराश्रित गोवंशों से परेशान हैं। रात-दिन किसान अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से गोवंश संरक्षण का मुद्दा सदन में उठाने की मांग की। कहा कि जो गाेवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित किए गए हैं, उनके भरण-पोषण का भी समुचित प्रबंध नहीं है। ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के साथ गौरक्षा विधेयक संसद में पारित करवाने की मांग की।
इस मौके पर हरि प्रसाद दूबे, कृष्णानंद पांडेय, गंगा सागर मिश्र, विवेक तिवारी, गोलू पंडित, नवनीत मिश्र, हरिभान सिंह, नीरज त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि, अंकुर शुक्ल, जीत बहादुर यादव, हरिकृष्ण तिवारी आदि मौजूद थे।
