उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोक लिया। अभ्यर्थी मामले में नई सूची जारी करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग भी किया।

प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
– फोटो : amar ujala
Trending Videos
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव करने जा रहे थे कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
Trending Videos
इस दौरान पुलिसकर्मियों की अभ्यर्थियों से झड़प भी हुई जिस पर पुलिस ने बलप्रयोग कर उन्हें आगे जाने से रोक लिया।
कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मची रही।
