
उरई। बुखार से कक्षा दो के छात्र किशोर (10) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी नरेश कुमार के 10 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। पांच दिन पहले उसे बुखार आ गया। परिजनों ने उसे गांव में डॉक्टर को दिखवाया पर आराम नहीं मिला। गुरुवार को उसकी ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सौरभ गांव में मां पूनम और दो भाई बहनों के साथ रहता था जबकि पिता नरेश मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बाबा राकिशुन ने बताया कि सौरभ को गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जापानी इंसेफेलाइटिस का इंजेक्शन लगा दिया गया था। उसी दिन से पौत्र की हालत खराब थी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत वजह पता चलेगी।
